
खबर सागर
लखवाड़ बांध विकास एवं सहकारी श्रम समिति की बैठक 25 को
लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित व विस्थापित को लेकर क्षेत्र के कास्तकारों की बैठक यमुना पुल में आयोजित हुई । बैठक में कई बिन्दुओ पर चर्चा के साथ अगली बैठक 25 दिसम्बर को किया जायेगा ।
300 मेगावाट लाख वांड बांध परियोजन की बैठक बचन सिंह पुण्डीर अध्यक्ष लखवाड़ बांध विकास एवं सहकारी श्रम समिति की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
बैठक में कास्तकारों की समस्याओं को लेकर चर्चा के साथ उत्तराखंड जल विद्युत निगम के द्वारा एक करोड़ एक लाख पचास हजार की अनुदान अनुग्रह राशि स्वीकृत को लेकर चर्चा कि गई ।
लखवाड़ बांध परियोजना के पुर्ण प्रभावित गांवों कुणा व रणोगी के ग्रामीणों का शीघ्र ही विस्थापन किया जाय ।
लखवाड़ बांध प्रभावितों को जल विद्युत निगम में स्थाई रोजगार उपलब्ध कराने व एल.एन.टी कंपनी में रोजगार देने की मांग पर आम सहमती पर चर्च हुई । इसके अलाव बांध प्रभावित काश्तकारों की जुनन मांगो को शासन प्रशासन से मांग की है।
बैठक में बांध प्रभावित समिती के सदस्य प्रदीप कवि ने बताया कि नवीन कार्यकरणी के गठन पर आम सहमती न बनने पर समिती कार्यकारणी को भंग कर दिया । और अगली बैठक 25 दिसम्बर को आयोजित होगी ।
वही लखवाड़ बांध विकास एवं सहकारी श्रम समिति के अध्यक्ष बचन सिह पुण्डरी ने बताया कि समिती यथावत बरकार है अगली बैठक 25 दिसम्बर को यमुना पुल में आयोजित कि जायेगी ।
बैठक में लखवाड़ बांध विकास एवं सहकारी श्रम समिति के अध्यक्ष बचन सिंह पुण्डीर, सचिव जितेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप कवि (बिट्टू ) महिपाल सिंह सजवाण ,आनंद सिंह तोमर,गंभीर सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, जयपाल सिंह राणा, आन्दन सिंह सजवाण, सिकन्दर सिह रावत, महिपाल सिंह आदि उपस्थि थे ।



