
खबर सागर
बणगांव की ध्याणीयों ने भद्रराज पालगी के साथ यमुना किया स्नान
ग्राम बणगांव की घ्याणीयों व ग्राम वासियों द्वारा दो दिवसीय पूजा अर्चना शुरू हुई । वही भद्रराज देवता की पालगी व ध्याणीयों द्वारा भेंट सोने,चांदी के छतर को यमुना नदी में स्नान कराया गया ।
बुधवार को नैनबाग के ग्राम बणगांव की समस्त ध्याणीयों की ओर से भद्रराज देवता को सोने का छतर व मां शेरवाली माता को ओर नागदेवता व मां भद्रकाली को चांदी का छतर भेंट करने से पूर्व ढोल – दमऊ के साथ देव पालगी व नव निर्मित छतरों को यमुना नदी में स्नान कराया । जिस पर ध्याणीयों ने मुख्य बाजार में पालगी के साथ तांदी व रासों नृत्य कर यमुना नदी में स्नान किया ।
स्नान के बाद दो दिवसीय पूजा अर्चना गांव के पंचायती चौक में शुरु हुई । साथ रात्री में जागरण व भंडारें का आयोजन के बाद कल सभी देवी देवताओं को ध्याणीयों द्वारा छतर भेंट किए जायेगें ।
इस कार्यक्रम में गांव की समस्त ध्याणी व गांव से बाहर नौकरी पेश वालों ग्रामीण गांव में पंहुच कर देव पालगी के दर्शन कर सुखः समृद्धी की कामना की जा रही है।
गांव में पालगी पंहुचने पर कई देवता के पश्वा अवतारित हुए ।
ग्रामीण पूर्व प्रधान बिरेंद्र तोमर, नारायण सिंह तोमर ने बताया कि गांव की सुखः समृद्धी व खुशहाली के दो दिवसीय पूजा अर्चना व भंडारें का आयोजन का आयोजन किया गया है।
गांव की ध्याणी मीरा चौहान, विनिता रावत ने बताया सभी ध्य्याणीयों ने अपनी पूंजी से अपने दो देवी व दो देवताओं को सोना व चांदी के छतर भेंट करने जा रहे है। जिस पर सभी ध्याणीयों ने अपने देवी देवताओं प्रार्थना की कि सदैव ससुराल व माइके वाले सुखः शांती व खुशहाली की कृपा बनी रहें ।
इस मौके पर श्रीमती मीरा चौहान, विनिता रावत, सरोज नेगी,कल्पना पंवार,मंजू देवी, सुषमा, कमला देवी, प्रतिमा पंवार,शिखा तोमर.रियांशी,
अशवनी तोमर ,साक्षी तोमर, नारायण सिंह,इन्द्र सिंह तोमर,विरेद्र तोमर, दिनेश तोमर ,दर्शन सिंह, पूर्ण सिंह,मोह न सिंह,जसपाल सिंह,जबर तोमर,सियाराम तोमर,सोहन लात,गब्बरु लाल,शांती लाल, प्रेमलाल, विनोदलाल आदि उपस्थित थे ।



