उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

कांवड़ यात्रा मे गढ़वाल आईजी ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा

खबर सागर

 

कांवड़ यात्रा मे गढ़वाल आईजी ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा

 

धर्मनगरी हरिद्वार में सावन कांवड़ यात्रा मे भारी संख्या मे शिवभक्त काँवड़िये पहुंच रहे है ऐसे मे पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के चाक चोबंद व्यवस्था की गयी है
इसी को लेकर आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने आज मेला क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षन किया और अधीनस्थ अधिकारियो को विशेष दिशा निर्देश दिए उन्होंने ग्राउंड पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कांवड़ियों की संख्या, सुरक्षा, ट्रैफिक, चिकित्सा और जल सुविधाओं पर बारीकी से समीक्षा की।आईजी राजीव स्वरूप ने साफ किया कि अब तक 90 लाख से ज़्यादा शिवभक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं और इस बार रिकॉर्ड संख्या की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा है।
आईजी राजीव स्वरूप ने कहा हर स्तर पर सुरक्षा चाक-चौबंद है, वहीं हुड़दंगी तत्वों को लेकर उहोंने ने चेताया कि कांवड़ के नाम पर हरिद्वार में अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा में किसी भी तरह की अफवाह,शरारत या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित गिरफ्तारी की जा रही हैउन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका दायित्व सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की रक्षा करना भी है।
IG ने अफसरों को निर्देश दिए कि हर घाट, चेकपोस्ट और भीड़ वाले इलाकों में गश्त और सतर्कता और बढ़ाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!