उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

जौनपुर बीडीसी बैठक में सहकारीयता,मनरेगा,लोनिवि के मुद्दे छाया रहे

खबर सागर

जौनपुर बीडीसी बैठक में सहकारीयता,मनरेगा,लोनिवि के मुद्दे छाया रहे

जौनपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न समस्याओं के साथ सहकारीयता,मनरेगा,लोनिवि के मुद्दे छाया रहे

oplus_2048

बुधवार को विकासखंड मुख्यालय जौनपुर की बैठक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता पवार की अध्यक्षता में वर्ष 2025-26 की प्रथम बैठक आयोजित की गई ।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों को सुना तथा संबंधित विभागों को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मौके पर लिखित रूप से 80 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए।

स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में जेष्ट प्रमुख जय कृष्ण उनियाल व गम्भीर सिह क्षेत्र पंचायत सत्यों भरवाकाल में कोई सुविधा नही के साथ सकलना स्वास्थ्य केन्द्र के उच्चीकरण का मामला रखा ।
जोत सिंह रावत जिपं,प्रधान प्रदीप कवि व प्रधान मनीषा ने नैनबाग में प्राथमिक स्वास्थ्य का उच्चीकरण की मांग के साथ प्रस्ताव रखा, जिस सर्व सहमती से पारित किया गया ।

oplus_2048

गभीर क्षेत्र पंचायत ने 1950 का मूल निवास लागू करने का प्रस्ताव सदन सर्व सहमती से पारित किया ।
स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र नैनबाग में एक्सरें मशीन की वैक्क्लिक व्यवस्था किए जाने की बात कही ।
पशुपालन विभाग में सुनील सेमवाल ने शीकोट में पशुधन अधिकारी डेढ साल से पद रिक्त चल रहा, रोप्टर बैठक में रखी समस्याओं का सामाधान किया जाए ।
मुकेश पंवार प्रधान ने कैम्टी के नवाडीधार में गौऊशाल बनाये जाने का प्रस्ताव रखा । अवारा पशुओं पर पशु पर लगा टैक को ट्रैस्स कर पशुपालक का चालन का प्रस्ताव रखा ।
सहकारी विभाग में विपिन पंवार क्षेत्र पंचायत वीर माधों पायलट प्राजोंम्ट के बारे में जानकारी चाही । कृषि व पशुपालन पर लोन का मामला रखते हुए चंद लोगों को ही लाभ मिल पाता है। जगत सिंह क्षेप ने चूल्याणी सहकारी समिती में दो तीन सालों से खाद् व बीज न मिलने का मामला रखा ।
उद्यान विभाग में साबली आजिबिका का खाली भवन को उद्यान विभाग संचल दल को हस्तांरित रखने का मामला रखा । जिस डीएम ने खण्ड विकास
अधिकारी तत्वीर कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए ।
सदन में प्रधानमंत्री फसल योजना में जंगली जानवरों से हुए नुकशान का मुआवाजा का प्रविधान होगा।
श्रीकोट में उद्यान संचल दल केन्द्र विगत नौ सालों से पद रिक्त का मामला उठाया ।
दिनेश राणा क्षेपं ने समय पर बीज आदि समय पर न आने पर डीबीटी प्रणाली के तहत प्रस्ताव रखा ।
उरेड़ा विभाग द्वारा योजना के तहत सोलर योजना की जानकारी देते हुए सरकार संचालित योजना लाभ उठाने के अपील की है। ग्राम पंचायतों में खराब सलोर लाईट को ठीक करने का मामला रखा ।
प्रधान राजकुमारी नौटियाल ने आपदा के तहत क्षतिग्रस्त मार्ग का मामला उठाया । जिस पर जिलाधिकारी ने आपदा में प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें ग्राम पंचायत के मार्ग आदि को मनरेगा के तहत प्राथमिकता के तहत समाधान किया जायेगा ।
क्षेत्र पंचापत गम्भीर नेगी ने मनरेगा के तहत पिछला वित्तीय वर्ष का जौनपुर में 6 करोड़ का बकाया भुकतान अवशेष का मामला रखा ।

oplus_2048

बाल विभाग की चर्चा में प्रधान नरेन्द्र नेगी व राज कुमारी ने ग्राम पंचायत नैग्याण में सहायक का पद रिक्त चल रहा, ग्राम पंचायत बिरोड़ में आंगनवाडी भवन बनाए जाने का प्रस्ताव रखा ।
प्रधान मनीषा ने दो गांव में आंगनबाडी केन्द्र के दो किमी दूर होने नैनियाल केन्द्र तक नही पंहुचने का मामता उठाया ।
लोनिवि की चर्चा में मुकेश पंवार थत्यूड़ कैम्टी मोटर मार्ग का डेढ किमी अवशेष मार्ग पूर्ण करने का मामला रखा । भटोली बद्रासू मोटर में पांच किमी मोटर बनाए जाने का मुद्दा रखा ।
प्रधान सुरेश कैन्तुर ने एमकेडी मोटर के बारें में जानकारी के चाही । ममता रावत जिपं ने तेवा बंगसील मोटर की खस्ताहाल व सीएचएसी मोटर में पानी भराव व कीचड़ का मामला रखा ।
क्षेपं सुषिमता ने पर्यटक स्थल पंतवाड़ी नागटिब्बा मोटर के खस्ताहाल मामला उठाया ।
वन विभाग की चर्चा में क्षेत्र में गुलदार के आंतक से मवेशियो को भारी नुकशान हो रहा ।
सदन द्वारा कई साल से ग्रामीणों को हक हुक न मिलने का मामला उठाया ।
शिक्षा विभाग की चर्चा में सदन में 8 किमी के दायरे में निवास के बजाया देहरादून व विकास नगर से अपडाऊन का मामला रखा । सुंदर सिंह प्रवि बेल शिक्षका का आपसी समन्यवक न होने पर बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा,व विद्यालय जर्जर की स्थिती पर है। प्रधान बलवीर राणा ने प्रावि घराड़ा में रसोई घर के अभाव से मिडें मील बनाने का मामला रखा ।
ब्लाक प्रमुख सीता पंवार ने सभी का अभार व्यक्त करते हुए सम्वोधित विभाग के अधिकारियों को समयअवधि के भीतर समस्याओं का समाधान करने की अपेक्षा की ।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सीता पंवार, जेष्ट प्रमुख जयकृष्ण उनियाल, कनिष्ट उप प्रमुख मंजू पंवार, डीडीओं मोहम्मद असलम वीरम सिंह तहसीलदार, अर्जुन सिंह रावत, खण्ड विकास
अधिकारी, मंजू पंवार क्षेपं,प्रधान प्रदीप कवि, हरीश नौटियाल, प्रधान सुभाष रतूड़ी, सोमवारी अग्रवाल क्षेप, प्रधान बलवीर राणा आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!