
खबर सागर
राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुला
पांच महीनों की वार्षिक बंदी के बाद आज राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
बता दे की इससे पहले 15 जून को मानसून के दौरान पांच महीने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए बंद किये गए थे। हर साल मानसून की सीजन में राष्ट्रीय राजाजी पार्क पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है।
आज से खुले टाइगर रिजर्व में पर्यटक चीला, मोतीचूर, रानीपुर, मोहड़ ओर आशारोड़ी रेंज में वन्यजीवों का दीदार कर सकते हैं। शुक्रवार सुबह जरा रेंज पहुंचे वार्ड प्रशासन के अधिकारियों ने विधिवत रूप से पार्क के गेट खोले।
राजाजी पार्क से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस बार जंगल सफारी करने वाले सभी गाइड विशेष ड्रेस में नजर आएंगे जिससे कि उनकी अलग से पहचान हो सके।