उत्तराखंडक्राइम

युवक की हत्या से सनसनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया दर्ज

खबर सागर

क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया दर्ज ।
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगलेख में होली की रात को 25 साल के युवक पान सिंह की हत्या कर दी गई है ।
युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है जानकारी के मुताबिक पान सिंह मंगलवार रात 11:00 बजे तक होली में था रात में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है ।

परिजनों की तहरीर पर पाटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घटना की सूचना पर पाटी पुलिस एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व मे घटाना स्थल में पहुंची ।

पुलिस ने युवक के सव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ करी गई एसओ पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया पान सिंह के सर और गर्दन में चोट के निशान है परिजनों की तहरीर पर पाटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

एसओ कोरंगा ने बताया पान सिंह का सव गांव से 1.5 किलोमीटर दूर पर पड़ा मिला मालूम हो पान सिंह गांव में ही दुकान चलाता था पान सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पुलिस हत्यारे की जांच में जुट गई है ।

वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति ने पाटी जाकर घटना की जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द मामले की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!