
खबर सागर
भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में भैरवनाथ पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का आगाज विधिवत शुरू हो गया है ।
भैरवनाथ पूजन के पावन अवसर पर मन्दिर समिति द्वारा ओकारेश्वर मन्दिर को आठ कुन्तल फूलों से सजाया गया है |
देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालुओं पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के साथ केदारनाथ धाम तक पद यात्रा में शामिल होने के लिए ऊखीमठ पहुंच चुकें है ।
इस अवसर पर कई देव डोलियों व ओकारेश्वर महादेव का अदभुत मिलन भी हुआ ।
सोमवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें ।



