
खबर सागर
कुबेर तंबाकू कंपनी के खिलाफ करणी सेना ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
सोमवार को करणी सेना के जिला अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर कुबेर तंबाकू कंपनी के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया ।
एसडीएम प्रमोद कुमार के माध्यम ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजते हुए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कि संगठन के जिला अध्यक्ष सूरज चौधरी ने बताया कि कुबेर कंपनी के मालिक द्वारा कुबेर तंबाकू के रैपर पर भगवान कुबेर का चित्र लगाया गया है ।
जो की हिंदू भावनाओं के अपमान करने के बराबर है उन्होंने बताया कि इस तंबाकू का सेवन करने के बाद लोग इस रैपर को जमीन पर फेंकने के साथ ही कूड़े में फेंक रहेहैं तथा यह रैपर पैरों से भी कुचला जाता है ।
उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को तहरीर भी सौंपी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से शीघ्र कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं हिंदू भावनाओं को बचाए रखने की मांग की है।



