उत्तराखंड

शिव की ससुराल कनखल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक

खबर सागर

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तो की सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारे लगी हुई हैं हर कोई भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए अपने अपने तरीके से पूजा अर्चना कि ।

हरिद्वार के कनखल में भगवान शंकर की सुसराल दक्ष मंदिर में शिव भक्त सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगकर अपनी अपनी बारी का इतंजार कर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं।
यहाँ की मान्यता हैं की इस दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था।महाशिवरात्रि के दिन जो भक्त भोलेनाथ की सच्चे मन्न से आराधना पूजा करता हैं उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणिया अखाड़े के सचिव और दक्षिणेश्वर मंदिर के प्रबंधक श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व हरिद्वार में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है कंकाल स्थित दक्षेश्वर महादेव भगवान शिव की ससुराल है इस दिन भक्त एक लोटा जल शिव को अर्पित करता है तो उसे पूरे साल जलभिषेक करने का फल प्राप्त होता है ।
महाशिवरात्रि भगवान शिव और पार्वती के विवाह का पर्व माना गया है आज के दिन भगवान शिव का गन्ने के रस अमर बेल रस से अभिषेक किया जाता है और विशेष गंगाजल बेलपत्र और बेर शिव को अर्पण करने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!