
खबर सागर
चुनाव आयोग के निमवाली का पालन न करने पर अल्मोड़ा में निर्वाचन विभाग ने लोस चुनाव का खर्च पेश नहीं करने पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी किरन आर्या को नोटिस जारी किया है।
साथ ही पार्टी के सभी प्रचार वाहनों पर रोक लगा दी है।
इधर उपपा ने निर्वाचन विभाग की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उपपा अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी समेत सभी कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों में प्रचार कर रहे थे।
नोटिस का जवाब देने के साथ ही पार्टी ने दूसरी बार आवेदन भी किया था। लेकिन उस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
उन्होंने मामले को लटकाने का आरोप लगाते हुए प्रचार वाहनों से रोक हटाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि फैसला नहीं हुआ तो वह कोर्ट की शरण लेंगे।



