उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

सराईखेत से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची 34 यात्रियों की जिंदगी

खबर सागर

 

सराईखेत से दिल्ली जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस झिमार पास के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची । बस में 35 यात्री सवार थे ।

बताया जा रहा है कि बस चालक को दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में कच्चे में उतारनी पड़ी। लेकिन गीली मिट्टी होने के कारण बस खाई को ओर चली गई ।
जिसे चालक ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। वहीं घटना को देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस को जेसीबी मशीन से निकाला गया और रामनगर डिपो लाया गया।

अल्मोड़ा जिले के सल्ट के सराईखेत से आज सुबह दिल्ली जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।
जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के एआरएम आनंद प्रकाश ने बताया कि बस में सवार सभी 34 यात्री सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि रोड साइडों में बरसार से हो रहे गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी भरने का कार्य चल रहा है,जिस कारण झिमार के पास एक अन्य वाहन को पास देते समय बस कच्चे में चली गयी।
बरसात की वजह से मिट्टी गीली है, जिसके वजह से बस खाई की ओर चली गई थी।
जिसको ड्राइवर द्वारा सतकर्ता दिखाते हुए पहले ही रोक दिया गया। जिस कारण बस हादसा होने से टल गया और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बस को जेसीबी के माध्यम से उसके उपरांत निकाला गया।
साथ ही बस को रामनगर डिपो लाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि बस में 34 से ज्यादा यात्रीयों सवार होने जान बचने पर सवार लोगों ने राहत की सांस ली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!