
खबर सागर
उत्तराखंड का पहला GeN-Z डाकघर का शुभारंभ
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के मार्गदर्शन में उत्तराखंड का पहला GeN-Z डाकघर शुरू किया गया।
इसका शुभारंभ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर और गोविन्द वल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक विजय कुमार बंगा की उपस्थिति में किया गया।
अधीक्षक डाकघर, पौड़ी मंडल ने बताया कि इस आधुनिक डाकघर में डाक विभाग की सभी प्रमुख सेवाओं के साथ कई नई सुविधाएँ भी उपलब्ध की गई है ।
कहा कि यह GeN-Z डाकघर विशेष रूप से “विद्यार्थियों द्वारा, विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को तेज और आधुनिक डाक सेवाएँ मिल सकें।



