उत्तराखंड

नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में बिना चालान के दर्ज होगें मतदाताओं के नाम

खबर सागर

उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है । जिसको लेकर एसडीएम मसूरी डाक्टर दीपक सैनी द्वारा मसूरी के नगर पालिका सभागार में सभी बीएलओ के साथ बैठक की गई ।

और उनको राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देश को लेकर अवगत कराया गया। एसडीएम मसूरी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम को अंकित करने के लिए एक सप्ताह तक सभी बूथों पर बीएलओ शिविर का आयोजन करेगें। जिसमें मतदाता सूची में छूटे हुए नाम अंकित किये जा सके।

एसडीएम मसूरी डॉक्टर दीपक सैनी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार एक सप्ताह का विशेष शिविर सभी बूथों पर आयोजित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम नगर निकाय के मतदाता सूची में नहीं है वह अपने नाम को नियमानुसार बिना किसी चालान जमा करें अपने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रावधान था कि ₹1 चालान जमा कराकर ही मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम दर्ज करने के लिए आवेदन कर सकता था ।

परंतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छूट देते हुए अब बिना चालान जमा करें मतदाता अपना नाम दर्ज कर सकता है ।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से से किसी का नाम कटवाने का प्रावधान पूर्व की तरह ही है ।

उसके लिए उसको चालान जमा करके नियम अनुसार नाम काटने की कार्रवाई करनी होगी उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय में मसूरी के मतदाता सूची में नाम काटने को लेकर याचिका दर्ज की गई थी ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!