उत्तराखंड
बागेश्वर जिले में आग लगने की घटनाएं मचा रही तांडव

खबर सागर
गर्मी का सिल सिला शुरू होते ही बागेश्वर के ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों में आग लगने से जंगल ख़ाक हो गए है।
जिससे आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।
ग्रामीण वन विभाग से आग बुझाने की मांग कर रहे है। वन विभाग भी आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रही है।
लेकिन वन विभाग दूरस्थ क्षेत्रों में आग बुझाने में नाकाम साबित हो रही है।
जिससे अभी तक लाखों की वन संपदा भी नष्ट हो चुकी है।
ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से जल्द आग बुझाने की मांग की जा रही है।



