
खबर सागर
उत्तराखण्ड में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव के अंतिम दिन पक्ष विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है । ऐसे में लोकसभा नैनीताल उधम सिंह नगर में भाजपा कांग्रेस मे काँटे की टक्कर बताई जा रही है ।
भाजपा काँग्रेस स्टार प्रचारक लाकर जनता को लुभाने के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।
उसी क्रम में आज मुस्लिम वोटो को रिझाने के लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष दर्ज राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब ने काशीपुर में जनसभा की जिसमें मुसलमानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर बताया ।
उन्होंने कहा देश का मुसलमान अब नरेंद्र मोदी के साथ है नरेंद्र मोदी की सोच सबका साथ सबका विकास है कांग्रेस ने केवल मुसलमान को डराकर उनका वोट बैंक पर राजनीति तौर पर इस्तेमाल किया है मुसलमान के वोट तो कांग्रेस ले लेती है उसे दूसरे समाज के वोट नहीं पढ़ पाते हैं ।
मुस्लिम समाज के वोटो को केवल कांग्रेस तेजपात के पत्ते की तरह इस्तेमाल करती है वोटो के बाद इस्तेमाल करके फेंक देती है उन्होंने हल्द्वानी की घटना का हवाला देते हुए कहा कि हल्द्वानी विधायक ने केवल ओछी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया
काशीपुर के क्षेत्र के लोगों से अपील की है भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में वोट डालें और देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएं, जिससे भारत विकसित हो सके



