उत्तराखंड

चलती कार के उपर गिरा विशाल चीड का पेंड , बाल बाल बचे चार यात्री

खबर सागर
.

आज शनिवार दोपहर को कौसानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही एक कार के ऊपर बाबरी के समीप विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया। लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार चार लोगों को को चोट नहीं आई।

कार में बैठे दो महिलाएं और दो पुरुष बाल बाल बच गए। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

बताते चलें कि अल्मोड़ा कौसानी हाईवे के बीच अनेक स्थानों पर सड़क किनारे कई जीर्ण पेड़ खतरा बने हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या HR 51BS 0356 में फरीदाबाद के चार यात्री कौसानी से घूमने के बाद मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे।
रनमन से आगे बाबरी के पास अचानक सड़क किनारे चीड़ का विशाल सूखा पेड़ कार के ऊपर जा गिरा।

जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन उसके अंदर बैठे दो महिलाओं और दो पुरुषों को कोई चोट नहीं लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!