
खबर सागर
पहाड़ में भूमाफियाओं की गतिविधियां तेजी से बढ़ा चिंताजनक
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता की।
पीसी तिवारी ने कहा कि पहाड़ में भूमाफियाओं की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। उन्होने आरोप लगाया कि भू-माफिया सरकार, राजनीतिक पार्टियों व भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में पनप रहे है।
स्कूल, रिसोर्ट, बागवानी के नाम पर सैकड़ों नाली जमीन भूमाफियों को सौंपी जा रही है। पीसी तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार का एक पूर्व अधिकारी शर्तों के विपरीत करीब डेढ़ दशक से डांडा कांडा में सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ था।
पार्टी व तमाम संघर्षशील लोगों के प्रयासों से अवैध रूप से कब्जाई गई 86 नाली भूमि सरकार के पक्ष में जब्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन पार्टी ऐसे भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है ।
और यह लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा व जमीनों की लूट के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।