
खबर सागर
देहरादून में आक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस के सवाल
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर देहरादून में हजारों की संख्या में आक्रोश रैली आयोजित हुई ।
जिसमें कई सामाजिक संगठनों समेत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए ।
लेकिन कांग्रेस ने इस रैली में भाजपा नेताओं को समलिप्ति पर कई सवाल खड़े किए है।कांग्रेस ने भाजपा पर महिला अपराधो और देश के आंतरिक मामलों में चुप्पी रखने का आरोप लगाया है ।
वही भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस पार्टी पर ऐसे कई मामलों को नजर अंदाज करने का आरोप लगा रही है ।
भाजपा की माने तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा राज्यों में जाकर वहां अशांति फैलाने का कार्य करते हैं ।
लेकिन जब पश्चिम बंगाल में हुई घटना के बारे में पूछा जाता है तो उनकी पार्टी मौन रख लेते है । भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि हिंदू विश्व एकता का उदाहरण है जिसके कारण हमारे द्वारा यह रैली में हिस्सा बना गया।



