
खबर सागर
78वां स्वतंत्रता का आजादी दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया
पूरा जहां देश 78वां स्वतंत्रता का आजादी दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया ।
वही धनोल्टी के तहत विकास खण्ड थत्यूड़, तहसील नैनवाग, सरकारी कार्यालय में ध्वज फहराया व सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र – छात्राओं ने प्रातः प्रभारी फेरी निकाली ।

9 बंजे चंद शेखर नौटियाल प्रधानाचार्य राइका नैनबाग द्वारा ध्वजारोहण कर वीर शहीदो को याद कर उनकी कुर्बानी हमेशा देश नतमस्तक रहेगा ।
उन्होने कहा कि आज़ादी के इस पर्व पर दूर विचारों को त्याग कर देश के सर्वांगिण विकास में संकल्प के साथ एक जुट होकर विकसित को आगे बढाए ।
ध्वजारोहण के बाद सरदार सिंह राजकीय इंटर कालेंज नैनबाग के छात्र छात्राओं द्वारा जौनपुरी भेष भूषा में विभिन्न प्रकार की सुन्दर प्रस्तुति दी ।

प्राथमिक विद्यालय में नैन मुन्ने बच्चों द्वारा कदम ताल साहित रंगारंग प्रस्तुती दी।
दुसरी ओर सरस्वती विद्या रांइका के भैया बहीनों ने देश भक्ती गीत, जौनपुरी, कुंमानी, गुजराती व रंगीलों मेरों भारत की अद्भत प्रस्तुती से मंत्र मुग्ध किया ।
वही देवांशी पब्लिक स्कूल के छात्र – छात्राओं ने देश भक्ती गीत, जौनपुरी, गढवाली, जौनसारी, कुमाऊनी व भाषण बाजी आदि की सुन्दर प्रस्तुती से मंत्र मुग्ध किया ।

इस मौके पर देवांशी पब्लिक स्कूल के संस्थापक व पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा पूरा देश 78 वां गणत्रत दिवस आजादी पर्व मनाये जा रहा है। और सब मिल कर विकसित भारत के सर्वांगिण में योगदान दे अहम भूमिका निभाए ।
इस अवसर अंजली क्षेत्र पंचायत, एसएमसी के अध्यक्ष गभीर सिंह पंवार ,सोवत सिंह कैतुरा, अर्जून सिंह रावत, खजान सिंह चौहान,राइका प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानध्यापिका,मनोरमा मनराल, देवांशी पव्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एम एस कंडारी, मनोज नेगी अतुल कुमार नौटियाल, यशवीर सिंह रावत, कैलाश सिंह रावत, विपिन सकलानी, रीना रावत, महावीर सिंह चौहान, मोनिका, प्रमिला चौहान, बचन सिंह,प्रवीन रावत, सविता रमोला आदि उपस्थित थे ।



