
खबर सागर
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 15 ब्लॉकों ने किया प्रतिभा
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का जिला मुख्यालय पौड़ी में भी शुभारंभ हो गया, जिसमें 15 ब्लॉकों के साथ ही दो नगरपालिका व दो नगर निगम के खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि जिला स्तरीय स्तर पर 12 खेलों जिनमे कब्बडी,हॉकी,बॉलीबाल आदि खेलों के खेल भाग ले रहे है और इन प्रतिभागियों का चयन इस योजना के तहत किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खेल से दो खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमे चार आयु वर्ग के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जनपद पौड़ी से 100 बालिकाओं व 100 बालकों का चयन किया जाएगा।
जिनको प्रतिमा ₹2000 प्रोत्साहन राशि व 10,000 रुपए संबंधित खेल के कट के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया 16 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।