उत्तराखंडपर्यटन

केदारनाथ पैदल मार्ग को जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा- सतपाल महाराज

खबर सागर

 

केदारनाथ पैदल मार्ग को जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा- सतपाल महाराज

 

केदारनाथ में अतिवृष्टि के कारण बाधित हुई केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रा को दोबारा शुरू करने के लिए बीआरओ और अन्य संस्थाओं ने मलबा हटाने और पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है ।

केदारनाथ पैदल मार्ग कब तक दुरुस्त होगा यह कहना जरा मुश्किल है ।
31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ गौरीकुंड पैदल मार्ग 29 जगह से बाधित है जबकि कई जगह पर रास्ता इस कदर टूटा हुआ है ।
कि वहां से दोबारा मार्ग बनाना मुश्किल है ।
इसलिए प्रशासन ऐसी जगह पर वैली ब्रिज का विकल्प देख रहा ताकि मार्ग आसानी से बन सके ।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि बरसात के कारण रास्ते को ठीक करने का काम रुका हुआ है ।

लेकिन जैसे ही बरसात रुकेगी वैसे ही काम शुरू कर दिया जाएगा,और कोशिश है कि केदारनाथ पैदल मार्ग को जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए जिससे यात्रा शुरू हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!