
खबर सागर
शरणागति -यमुना आश्रम बागी नैनवाग में हरियाली तीज मनाया
भारतीय संस्कृति की प्राचीन त्योहारों में एक ‘‘हरियाली तीज त्यौहार महिलाओं द्वारा यमुना आश्रम बागी लुघेरा नैनबाग में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।
बुधवार को शरणागति यमुना बागी नैनवाग में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
जिसमें सभी महिलांए ने मंगलाचरण के साथ शुरुआत की । जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक गीत संगीत व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुतीयां के साथ तीज के त्योहार का जीवंत चित्रण किया।
इस मौके पर प्रमिला चौहान व सीमा कैन्तुरा,ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
और महिलाओं के सौंदर्य, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।पारंपरिक तीज उत्सव की महत्ता और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान श्रीकृष्णा की
कलाकृत में जया रमोला व राधा में सीमा कैंतुरा ने अहम भूमिका निभाई ।
इस मौके पर प्रमिला चौहान, मीरा तोमर, बीना कैंतुरा. पूर्णी देवी सीमा देवी, गजीरा देवी, फूला देवी, जया रमोला, सवित्री देवी आदि उपस्थित थे ।



