उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

10 अगस्त को द्वारिकापुरी भूटगांव से प्रस्थान करेगी कांवड यात्रा

खबर सागर

 

10 अगस्त को द्वारिकापुरी भूटगांव से प्रस्थान करेगी कांवड यात्रा

 

सावन मास मे द्वारिका भूटगांव में गत वर्ष की भांती इस बार भी कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगो में भारी उत्साह है। जो कि दुसरी कावड़ यात्रा द्वारिकापुरी भूट गांव 10 अगस्त को हरिद्वार के लिए प्रस्तान करेगी |

नैनवाग के तहत द्वारिकापुरी (भूटगांव ) दुसरी बार देवभूमि द्वारिकापूरी से हरिद्वार के लिए 10 अगस्त को कावड़ यात्रा हर्ष उल्लास के साथ हरिद्वार को जायेगी ।

11 अगस्त को प्रात: 4 बजे हरिद्वार से कलश जल कांवड़ द्वारिकापूरी के लिए प्रस्थान करेगी । तथा 11 अगस्त रात्री को विश्राम विकास नगर करेगी । और 12 अगस्त को प्रात कांवड यात्र द्वारिका भूटगांव पौराणीक शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।
जिसको ग्रामीण व कावड यात्रा में जाने के लिए आस पास लोगों में भार उत्साह के साथ तैयारीयो मे जुट गए है ।

देवभूमि कावड़ यात्रा की संपूर्ण सुरक्षा देवभूमि रक्षा अभियान उत्तराखंड के संस्थापक पूज्य गुरुदेव स्वामी दर्शन भारती तथा पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी में की जाएगी।

मंदिर समिती के अध्यक्ष बचन सिह चौहान व प्रधान श्रीमती विनीता चौहान ने बताया कि कावड़ यात्रा का उदेश्य विश्व शांति तथा सनातन धर्म के प्रति जन जागृति लाना है।

इसी को लेकर गांव में एक बैठक आहुत कि गई । जिसमे यात्रा को लेकर व्यवस्था पर चर्चा कि गई |

इस मौके पर बैठक में ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता चौहान,मंदिर समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह, कावड़ यात्रा के सूत्रधार गौतम उनियाल,संजीव नौटियाल, अमित नौटियाल, हनुमान दास,महिपाल सिंह, सुल्तान सिंह,दिगंबर चौहान, संदीप राणा, जसपाल सिंह, कुशाल सिंह, सुरवीर सिंह, जयेंन्द्र सिंह, राजेंद्र चौहान, जयवीर सिंह, प्रवीन चौहान, रिपेन्द्र सिंह, अतर सिंह चौहान, रवि चौहान, मिजान सिंह, विक्रम सिंह, रोशन सिंह, विक्रमजीत, अजीत रावत, धूम सिंह, लाखीराम चौहान, गोबर सिँह, संबीर चौहान, रणवीर चौहान, बलवीर चौहान आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!