
खबर सागर
कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा पद यात्रा श्रीनगर पहुंची
केदारनाथ धाम के लिए निकली उत्तराखंड कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा पद यात्रा श्रीनगर पहुंची पद यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा समेत कई कांग्रेसी इस पद यात्रा में मौजूद रहे ।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा की देवभूमि और धर्म की रक्षा के लिए कांग्रेस ने अपनी ये पद यात्रा मां गंगा का आशीर्वाद लेकर शुरू की है ।
केदारनाथ धाम तक जायेगी करन मेहरा ने कहा की धर्म की नाम पर भाजपा को राजनीति करना बंद करना चाहिए और जनता को केदारनाथ धाम से गायब हुए सोने और दिल्ली में केदारनाथ धाम बनने के सवाल पर जनता को जबाब देना चाहिए ।
भाजपा के प्रवक्ता केदारनाथ धाम के लिए आवाज उठाने वाले आदिगुरु शंकराचार्य पर भी टिप्पणी कर रहे हैं, करन मेहरा ने कहा की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनो को केदारनाथ आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है समय की बाध्यता न रही तो राहुल, प्रियंका गांधी केदारनाथ ज़रूर पहुचें।



