
खबर सागर
बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत दलीत युवती के दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इसी मामले में एससीएसटी के दूसरे आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मालूम हो कि दलित युवती ने कोतवाली में तहरीर दी कि ग्राम भीड़ी निवासी उमेश तिवारी पुत्र आनंद बल्लभ तिवारी ने उसे पहले अपने झांसे में ले लिया।
26 मई से लेकर 26 जून तक शादी करने का झांसा देकर पहले हल्द्वानी, चेन्नई, हरिद्वार ले गया। इस दौरान उनके साथ दुष्कर्म की घटना की घटना को अंजाम दे दिया। अब वह शादी करने से भी मुकर रहा है।
पीड़िता ने जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो वह उसे धमकाने लगा साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग करने लगा। इस मामले में आरोपी का छोटा भाई दीपक तिवारी ने भी उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी पीड़िता ने कहा की पुलिस ने उमेश तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 तथा एससीएसटी में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दीपक के खिलाफ एससीएसटी व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार को पुलिस ने उमेश को जिला मुख्यालय से गिरफ्तार किया।
उसे न्यायालय में पेश किया गया, जबकि युवती का मेडिकल परीक्षण के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। दूसरे आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।



