उत्तराखंड
बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को शान्ति पूर्ण संपन किया फ्लैग मार्च

खबर सागर
आगामी बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को पारदर्शी, निर्बाध एंव शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया ।
जिसमे आम मतदाता से आगामी बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनावों में बिना किसी के दबाव में आये हुए भयमुक्त एंव निष्पक्ष होकर अधिक से अधिक मतदान करे।
तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील गयी है ।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी उप चुनाव को निष्पक्ष एंव शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में जनता में सुरक्षा एंव विश्वास बनाये रखना है।
एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी व्यवस्था की गई है। बाहर से आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।



