उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम यात्र के बाद तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर लौटने लगी रौनक

खबर सागर

 

भगवान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलते ही तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है । जिससे स्थानीय लोगो के चेहरे खिल उठें है।

तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद तीसरे तीन भी सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने तुंगनाथ धाम पहुंचकर भगवान तुंगनाथ के स्वयभू लिंग की पूजा – अर्चना और जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया ।

तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की भारी संख्या में आवाजाही होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है ।
तुंगनाथ धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री चन्द्रशिला के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होकर अपने को धन्य महसूस कर रहा है ।

तुंगनाथ घाटी में रूक – रूककर हो रही बारिश से चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों में हरियाली लौटने लगी ।

तथा विभिन्न प्रजाति के पुष्पों के खिलने से उस भूभाग के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गयें है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!