उत्तराखंड

कार अनियंत्रित होकर सड़क से दूसरी सड़क पर गिरी, दो युवक गंभीर घायल

खबर सागर

पहाड़ो की रानी मसूरी के बार्लोगंज शॉर्टकट रोड हिल बर्ड स्कूल के पास एक कर अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार की चपेट में एक स्कूटी में सवार दो लोग आ गए ,
जिसमें एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल होने उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहेची और घटना की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय एक कार बार्लोगंज से मसूरी की ओर आ रही थी ।

मोड मेें अचानक से कार का स्टेरिंग लॉक हो गया जिस वजह से वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक स्कूटी में बैठे दो लड़कों को टक्कर मारते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उप जिला चिकित्सालय मंसूरी ले जाया गया।

दुर्घटना की वजय सड़क किनारे पैराफिट ना होने के कारण यह हादसा हुआ है ,अगर सड़क किनारे पैराफिट होता तो कार सडक पर ही रुक जाती |
जिसमे राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते सड़क किनारे पैराफिट न के कारण हुई ।

डाॉ संतोष नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा दो युवकों को अस्पताल लेकर आया गया था ।
जिसमें से प्रदीप पनौली पुत्र स्वर्गीय गोपेश्वर पनौली निवासी चंबा उम्र 34 वर्ष के सिर में गंभीर काफी चोट है जिसका प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

वही नरेंद्र सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी निवासी भंडार गांव चंबा उम्र 32 वर्ष जो ग्रीन चौक पर अर्बन टर्बन में सैफ का काम करता है जिसको हल्की चोट आई थी जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!