
खबर सागर
श्रीरामपुर गावं के रहने वाले फौजी के सेवानिवृत्त होकर घर आने पर क्षेत्र के पूर्व सैनिक संगठन ने तिरंगा यात्रा निकाल कर उनका स्वागत किया।
दिनेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर निवासी कुलदीप सिंह सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। वहां 3 मई 2024 को सेवानिवृत हुए। शनिवार को वह गृह जनपद उधम सिंह नगर पहुंचे।
पूर्व सैनिक संगठन के अलावा स्थानीय युवाओ ने उनको तिरंगा झंडा लगी गाड़ी में बैठाया और जुलूस की शक्ल में पंतनगर एयरपोर्ट से दिनेशपुर पहुंचे।
यहां से पूर्व सैनिक संगठन की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ जुलूस दिनेशपुर कौशल्या गार्डन से होते हुए श्रीरामपुर उनके घर पहुंचा।
सबसे पहले श्रीरामपुर गुरुद्वारा में माथा टेक पूजा कर अपने घर आए। लोगों ने मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।
कुलदीप सिंह विर्क ने कहा कि मां भारती की सेवा करते हुए 18 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला।
मैं सभी युवाओं से अपील करना चाहूंगा नशा ना करें क्योंकि नशे से अपना जीवन खत्म हो जाता है हर परिवार से एक फौजी में जाना चाहिए और देश का सेवा करना चाहिए।



