उत्तराखंडपर्यटन

सुप्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क 31मई तक पर्यटकों द्वारा हुआ पैक

खबर सागर

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के सभी पर्यटन जोन 31 मई तक हुए पैक । कॉर्बेट पार्क में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद कॉर्बे पार्क के अंदर स्थित रात्रि विश्राम गृहों में रुकना होता है, लेकिन उसके लिए कई दिनों व महीने पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है ‘

बता दें कि डे सफारी व नाईट स्टे के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सभी स्लॉट्स 31 मई तक फुल हो चुके है।

कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्षों लाखों की तादाद में देशी पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटक भी पहुंचते है ।
सैलानियों की सबसे पंसदीदा जगहों में कॉर्बेट पार्क शुमार है। पर्यटन सीजन शुरू होते होते यही वजह है कि कॉर्बेट पार्क के सभी जोन पैक हो चुके हैं। पर्यटन सीजन के शुरुआत से ही जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के सभी पर्यटन जोन रात्रि विश्राम के साथ ही डे सफारी के लिए पैक हो चुके हैं।

कॉर्बेट पार्क के सभी जोन में बने लगभग सभी कक्ष यानी रूम नाइट स्टे के लिए 31 मई तक फुल हो चुके हैं। कॉर्बेट के आसपास के रिजॉर्ट में भी लगातार बुकिंग्स आ रही हैं, जिससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।
बता दें कि विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क वनों और वन्यजीवों के दीदार करने के लिए पर्यटकों में खासा क्रेज देखा जाता है। कॉर्बेट पार्क के जंगलों की जैव विविधता को निहारने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस बार भी गर्मियां शुरू होते ही और पर्यटन सीजन के आगमन को लेकर पर्यटकों ने कॉर्बेट पार्क के भी सभी जोन के विश्राम कक्ष और जिप्सी परमिट को पर्यटकों ने ऑनलाइन ही बुक करा लिया है।
इस वक़्त कॉर्बेट पार्क के सभी रात्रि रूम नाइट स्टे के लिए 31आई तक फुल हैं। ऐसे में जिन पर्यटकों को नाइट स्टे के लिए पार्क के अंदर कक्ष नहीं मिल पा रहे हैं, उन पर्यटकों में खासी मायूसी है। ऐसे में अगर कोई अपनी बुकिंग कैंसल करता है, तभी उन्हें कक्ष उपलब्ध हो पाएंगे। कॉर्बेट पार्क के सभी जोन में पर्यटकों ने डे विजिट और नाइट सफारी के लिए बुकिंग करवाई है। जिसमें ढिकाला, सर्फदुली, ग़ैरल,सुल्तान,बिजरानी, झिरना, गर्जिया, सोनानदी, दुर्गा देवी, पाखरौ और मुंडिया पानी पर्यटन जोन के साथ ही तराई पश्चिमी का फाटो जोन शामिल हैं।
कॉर्बेट पार्क के इन जोन में रात्रि विश्राम का उठा सकते हैं लुत्फ:-
ढिकाला जोन में 30 रूम की सुविधा है। जिसमें 12 डॉरमेट्री की सुविधा है।
ढिकाला के ही ग़ैरल में 6 कक्ष और 8 बेड की डोरमेट्री।
सर्फदुली में 4 रूम और 3 बेड की डॉरमेट्री। सुल्तान में 2 कक्ष ।
मलानी में 2 कक्ष।
बिजरानी जोन में 7 रूम की सुविधा है। ढेला पर्यटन जोन में 2 रूम की सुविधा है। झिरना जोन में 4रूम की सुविधा है। पाखरौ जोन में 2 रूम की सुविधा हैं।
सोना नदी में 2 रूम की सुविधा हैं ।
जिस पर सभी रात्रि विश्राम की सुविधा पार्क के अंदर है,जो सभी 31 मई तक पैक है।
कॉर्बेट पार्क 31 में तक फूल होने से कॉर्बेट से जुड़े कारोबारीयों में भी खुशी की लहर है ।
पार्क से जुड़े कारोबारी दीप मलकानी कहते हैं कि इससे हर कोई खुस है,क्योंकि पर्यटक कॉर्बेट पार्क आएगा तो इससे कहीं ना कहीं पार्क से जुड़े या किसी न किसी तरीके से जुड़े लोगो को इससे फायदा होगा,वे कहते है कि यह अच्छा संकेत है।
कॉर्बेट से जुड़े कारोबारी डीके करगेती कहते हैं कि यह अच्छा संकेत है,इससे हर कोई चाहे वह बाजार हो चाहे कॉर्बेट से जुड़ा कारोबारी हो ,किसी न किसी तरीके से जुड़े व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा, साथ ही कॉर्बेट को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
वही इस विषय में जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉक्टर धीरज पांडे ने बताया कि टूरिज्म सीजन चरम पर है सैलानी कॉर्बेट पार्क का रख कर रहे हैं जिसमें विदेशी पर्यटकों की भी तादाद बढ़ रही है, पिछले वर्ष भी कॉर्बेट पार्क को अच्छे राजस्व की प्राप्ति हुई है,डॉ धीरज पांडे ने बताया कि इस समय भी क्योकि 15 जून को हमारा सबसे चर्चित ज़ोन ढिकाला पर्यटन जॉन बरसात के सीजन को देखते हुए हर वर्ष बंद कर दिया जाता है,उससे पहले सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है,और हमारे सभी पर्यटन ज़ोन रात्री व डे सफारी के लिए 31मई तक पैक हो चुका है, डायरेक्ट नहीं बताया कि एक अच्छा उत्साह पर्यटकों में देखा जा रहा है साथ उन्होंने कहा कि इस बार टाइगर फाइटिंग भी सभी जोनों में अच्छी हुई है ।
बर्ड्स वाउचर के भी कई ग्रुप इस बार आए हैं साथ उन्होंने कहा कि मगर औऱ घड़ियाल, ओटर्स की प्रेजेंस भी अच्छी देखी गयी है ।
जिनको देखने पर्यटक आ रहे है, उन्होंने कहा कि अच्छा अनुभव लेकर पर्यटक कॉर्बेट पार्क से जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!