उत्तराखंडमनोरंजन

फिल्म अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे रुड़की

खबर सागर

रुड़की के एक निजी बैंक्विट हॉल में बॉलीवुड एक्टर फिल्म स्टार राहुल रॉय एक कार्यक्रम में शामिल हुए । जहाँ राहुल रॉय की एक झलक पाने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान राहुल रॉय ने लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और अपनी फिल्म आशिकी के मशहूर गीत के बोल भी गुनगुनाए।

आपको बता दे कि रुड़की में एक निजी कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे जहां राहुल राय की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी राहुल रॉय के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान लोगों के कहने पर राहुल राय ने मंच से अपनी फिल्म आशिकी के मशहूर गाने के बोल भी गुनगुनाए।
राहुल रॉय ने सभी नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार कर आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम आयोजन देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर राहुल राय रुड़की पहुंचे हैं हालांकि इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री को भी पहुंचना था लेकिन वह किसी कारण से नहीं पहुंच पाई।

उन्होंने बताया कि राहुल रॉय को देखने के लिए भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे हैं इसके लिए उन्होंने नगर की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!