उत्तराखंड
चैत्र नवरात्रो का आगाज

खबर सागर
केदार घाटी व टिहरी में में चैत्र नवरात्रो का शुभारंभ विधिवत हो गया है ।
श्रद्धालुओं द्वारा चैत्र नवरात्रो के प्रथम दिन भगवती दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना कर मनौती मांगने के साथ ही विश्व समृद्धि की कामना की जा रही है ।
चैत्र नवरात्रो के प्रथम दिन सिद्धपीठ कालीमठ में सैकड़ों भक्तों ने पूजा – अर्चना कर मनौती मांगी ।
सिद्धपीठ कालीमठ सरस्वती नदी के पावन तट पर बसा तीर्थ में भगवती दुर्गा के महाकाली, महालक्ष्मी व महासरस्वती तीनों रूपों की पूजा की जाती है।
वही सिद्धपीठ मां सुरकण्डा देवी
सहित अन्य मां के मंदिरो में पूजा – अर्चना करने से भक्तों को मनौवाछित फल की प्राप्ति होती है ।
इस सिद्धपीठ कालीमठ व मां सिद्धपीठ सुरकण्डा में वर्ष भर भक्तों का तांता लगा रहता है ।



