कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नरेंद्र नगर क्षेत्र भ्रमण पर जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

खबर सागर
कांग्रेस पार्टी पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के नरेंद्रनगर पहुंचते ही ,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया,
कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल के समर्थन में नरेन्द्रनगर, हिंडोलाखाल,दुआधार, आगरखाल,फकोट,खाडी व गजा में उमड़े जबरदस्त जन सैलाब ने कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी करते हुए, प्रत्याशी गणेश गोदियाल सर्घष करो हम तुमारे साथ है के नारे व फूल मालाओं से स्वागत किया।
उक्त स्थानों पर जगह-जगह कांग्रेस के समर्थन में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी करते हुए उमड़ रहा यह जन सैलाब भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की ओर बढ़ते कदम हैं। जो अब कतई रुकने वाले नहीं हैं ।
गोदियाल ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, महिला असुरक्षा सहित कई मुद्दों को उठाते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार केंद्र व प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल है। सिर्फ विरोधियों को चुन-चुन कर झूठे आरोपों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है ।
यह खेल अब ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। गोदियाल ने कांग्रेस की ओर बढ़ते जनता के रुझान को लोकतंत्र की मजबूती के लिए संजीवनी बताया व जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।
इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, देवप्रयाग और नरेंद्र नगर के जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव भ्रमण कार्यक्रम में शामिल थे।