उत्तराखंडसामाजिक

संकल्प लेकर निकल पड़े श्याम खाटू की 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले

खबर सागर

यदि मन में सच्ची श्रद्धा हो तो इंसान के लिए कुछ भी असंभव नही है,ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास ऐसा कि आस्था अमित विश्नोई में देखने को मिलती है जो जागेश्वर से 1700 किलोमीटर की पद यात्रा पर निकले खाटू श्याम ।

बता दें कि नगीना के रहने वाले अमित विश्नोई कि श्री खाटू श्याम के प्रति इतनी गहरी आस्था देखने को मिलती है कि लगन का सहारा लेकर वह अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम से श्री खाटू श्याम का चिन्ह लेकर अल्मोड़ा से पैदल श्री खाटू श्याम राजस्थान को 1700किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े है,जहां जगह जगह भक्त जनों द्वारा अमित विश्नोई का स्वागत भी किया जा रहा है।
बता दें कि अमित विश्नोई को यह यात्रा करने में 42 से 45 दिनों का समय लगेगा। बातचीत में भक्त अमित विश्नोई ने बताया कि उनकी श्री खाटू श्याम बाबा के प्रति इतनी आस्था और विश्वास है कि वह खुद ही इस यात्रा को पूरा करवाएंगे, अमित कहते है कि वे जागेश्वर धाम से श्री खाटू श्याम का निसान लेकर यहां से नैनीताल,कालाढुंगी, रामनगर, काशीपुर होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंचेंगे ।

वहां ये निशान चढ़ाकर फिर खाटू श्याम से एक दूसरा निशान लेकर पास पैदल यात्रा कर धामपुर नगीना अपने घर पहुंचूंगा,उनका कहना है कि वह रोज 35 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा प्रतिदिन कर रहे है।अमित विश्नोई कहते है कि व देश मे सुख शांति अमन के लिए भी यह यात्रा कर रहे है।

बता दें कि अमित विश्नोई की धामपुर में मोबाइल की दुकान है।
अमित का कहना है कि श्री खाटू श्याम जब उनके साथ हैं तो किसी प्रकार की दिक्कत उन्हें नहीं हो रही है।

जगह जगह हर शहर गांव में उन्हें देखकर लोग काफी सत्कार कर रहे है,साथ ही कोई भी परेशानी न कहीं रुकने में न खाने पीने में,बस खाटू श्याम के सहारे सब कार्य हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!