उत्तराखंड
गढवाल संसदीय सीट से अनिल बलूनी को टिकट मिलने से भाजपा मे खुशी

खबर सागर
आगामी लोकसभा चुनाव के गढ़वाल लोकसभा संसदीय सीट से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की टिकट मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी कर खुशी जताई ।
देर रात गढ़वाल लोक सभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट कटने के बाद अनिल बलूनी का नाम की सहमति बनने के बाद से कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्थानीय झंड़ा चौक में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया।



