उत्तराखंड
महिलाओं द्वारा खडी होली की शुरुआत

खबर सागर
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की होली का अपना एक रंग व इतिहास है। शिवरात्रि के बाद वहां खड़ी होली की शुरुआत कर जमकर आन्दन उठा रहे है।
महिला होल्यारों द्वारा भी नगर में जगह-जगह होली कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। मां नंदा सर्वदलीय समिति की ओर से नगर के नंदा देवी मंदिर में महिला होलीकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे विदेशी महिला पर्यटक भी स्थानीय महिलाओं के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। विदेशी पर्यटकों ने होली खेल कार्यक्रम का जमकर लुप्त उठाया। इस दौरान महिला होल्यारों ने राधा-कृष्ण की वेषभूषा में सज धज कर होली गीतों में शानदार प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान महिलाओं ने एक बढ़कर एक होली गीतों का गायन किया। साथ ही महिलाओं ने स्वांग के जरिए समाज में व्याप्त बुराइयों पर कटाक्ष करने के साथ ही लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।



