उत्तराखंडसामाजिक

कैबिनेट मंत्री जोशी ने 266.15 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

खबर सागर

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित गांधी चौक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए द्वारा स्वीकृत 266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मसूरी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधानसभा वासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को योजना को समय पूर्ण करने और निर्माण कार्यों की दौरान इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देशित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के नारे के साथ और सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास नारे के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा यही कारण है, कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं।

वर्ष 2025 तक प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रणी हो इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और कोई भी समझदार व्यक्ति डूबते हुए जहाज पर बैठना नहीं चाहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में लडने के लिये प्रत्याशी ही नही मिल रहे है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा की सीट भाजपा भारी मतो से जीतने जा रही है वह देश में भाजपा और उसके सहयोगी दल 400 से अधिक सीट जीत कर मोदी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनाने जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!