उत्तराखंडक्राइम

नरेंद्रनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी काजल लकड़ी के 101 गुटकों चार लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

खबर सागर

नरेंद्रनगर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी है,जब जाजल पुलिस चौकी के पास चेकिंग अभियान के दौरान बुलेरो पिक अप वाहन संख्या यूके 09-टीए-1374 में बहुत ही कीमती *काजल* लकड़ी के 101 गुटकों सहित चार लकड़ी तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा,
चालक सहित वाहन में कुल चार व्यक्ति सवार थे,
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि *काजल* की लकड़ी के गुटके वे टिहरी जिले के ब्लॉक घनसाली के गंगी जंगल से काट कर, बेचने के लिए सहारनपुर -उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे ।
वाहन व प्रतिबंधित लकड़ी के गुटकों सहित अभियुक्तों को नरेंद्रनगर पुलिस ने वन विभाग की टीम के सुपुर्द किया है,
*बाजार में लकड़ी के गुटकों की कीमत 10 लाख से अधिक बताई गई है* –

अभियुक्तों में:-
-1-कृष्ण पुत्र सिंह शाही निवासी थाना घनसाली ग्राम गंगी उम्र 29 वर्ष टिहरी ।

2-दिल बहादुर पुत्र मानसिंह ग्राम गोठी जिला हुंगला नेपाल 26 वर्ष ।

3-राजेंद्र बहादुर पुत्र गोकन शाही, निवासी ग्राम सुबोकालिया जिला कालिकोट, नेपाल उम्र 28 वर्ष ।

4-लंकराज शाही पुत्र पुरोमल शाही, ग्राम सुबोकालिया नेपाल उम्र 27 वर्ष ।

अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष नरेंद्रनगर गोपाल दत्त भट्ट,उप निरीक्षक जाजल पुलिस चौकी नवल किशोर, हेड कांस्टेबल राकेश छाबड़ी तथा कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!