उत्तराखंड

पौड़ी बस अड्डे के भीतर चल रही फड़ फेरी विक्रेताओं की दुकानों बनी मुसीबत

खबर सागर

पौड़ी बस अड्डा बनने के बाद अब नगर पालिका बस अड्डे के भीतर चल रही फड़ फेरी विक्रेताओं की दुकानों को यहां से हटाने जा रहा है दरअसल पूर्व में बस अड्डे के निर्माणाधीन होने के दौरान नगर पालिका ने अस्थाई तौर पर फड़ फेरी विक्रेताओं को बस अड्डे में दुकान चलाने की अनुमति दी थी ।

लेकिन अब बस अड्डा बनने के बाद फड़ फेरी विक्रेताओं को अन्यत्र शिफ्ट किया जायेगा, फड़ फेरी विक्रेताओं के कारण बस अड्डे में यात्रियों को रुकने में काफी मुश्किलें हो रही थी जबकि बस ड्राइवर्स को बस पार्क करने में भी दिक्कते हो रही है ।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया की फड़ फेरी विक्रेताओं के लिए जल्द नई जगह चिन्हित कर इन्हें बस अड्डे से अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!