
खबर सागर
हरिद्वार में हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर आरोपी ने फायर झोंक दिया। जिसमें सीआईयू का दरोगा गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है।
बता दें कि दिसंबर महीने में नगर कोतवाली क्षेत्र के चमगादड़ टापू में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक 6 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से पास की झुग्गी में रहने वाला प्रदीप नाम का शख्स गायब था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
बुधवार शाम को पुलिस को युवक के चमगादड़ टापू पर आने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो आरोपी ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए कांबिंग कर आरोपी को दबोच लिया। फायरिंग में दरोगा पवन डिमरी के हाथ में भी गोली लगी है, बदमाश और दरोगा दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घायल बदमाश प्रदीप की पुलिस करीब ढाई महीने से 6 साल के बच्चे की हत्या के मामले में तलाश कर रही थी पुलिस को शक है की बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद मामला खुल जाने के डर से प्रदीप नें बच्चे की हत्या की आज बुधवार देर रात हरकी पौड़ी के पास चमगादड़ टापू पर पुलिस नें आरोपी प्रदीप को घेर लिया खुद को घिरा देख प्रदीप में पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किये फायरिंग में पवन डिमरी दरोगा भी घायल हो गया ।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि का कहना है कि 6 साल की मासूम की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही थी हमे एक संदिग्ध पर शक था जब पुलिस द्वारा इसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया ।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और इसमें हमारा एक जवान भी घायल हुआ जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हमारे द्वारा आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।



