उत्तराखंड

कांग्रेस पार्टी ने विकासनगर में तहसील में सरकार खिलाफ किया प्रर्दशन

खबर सागर

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर तहसील पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सोपा गया।
दरअसल प्रदेश में लागू हुए नए कानून यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने का कांग्रेस विरोध कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि स्त्री और पुरुष को बिना विवाह किए साथ रहने को कानूनी मान्यता दिया जाना भारतीय संस्कृति और सनातन मान्यता के खिलाफ है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है।
नव प्रभात ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल महोदय से मांग की है, की इस बिल में तुरंत संशोधन के लिए विधानसभा को संदर्भित किया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!