उत्तराखंड
कासनी में सेरादैवल मंदिर के रास्ता खुलवाने पर तीसरे दिन धरना प्रर्दशन जारी

खबर सागर
पिथौरागढ़ जिले के कासनी में सेरादैवल मंदिर जाने वाले सेना के द्बारा रास्ते को शीघ्र खुलवाने को लेकर आज तीसरे दिन धरना पर्दशन जारी रहा ।
जिस पर समर्थन देने पूर्व विधायक चंद्रा पंत धरना स्थल पर पंहुच कर कहा कि उनके द्वारा कहा उनके द्बारा लगातार मुख्यमंत्री से इस विषय पर वार्ता जारी है । और उनका पूर्ण समर्थन इस जन आंदोलन को हैं ‘
उन्होने कहा कि राजनाथ सिंह केन्द्रीय रक्षा मंत्री से भी इस विषय में समय मांगा है ।
दिल्ली जा कर शीघ्र इस विषय में विस्तार से चर्चा कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ।
वहीं आज धरना स्थल में समर्थकों द्बारा सेना की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया,



