उत्तराखंड

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

खबर सागर

सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून के विकासनगर में आज द टोंसब्रिज स्कूल में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। जहां स्कूल पहुंचने पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और द टोंस ब्रिज स्कूल के अध्यक्ष विजय नागर ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले हवन में भाग लिया और फिर प्रतिमा का अनावरण किया ,
साथ ही दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के कई विधायक और नेता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!