
खबर सागर
जौनपुर महोत्सव 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक होगा आयोजित
जौनपुर महोत्सव के सफल आयोजन लेकर दुसरी आम बैठक रामलीला मैदान थत्यूड़ में आयोजित हुई । जिसमें सर्व सहमती से 11 से 13 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा ।
गुरुवार को जौनपुर महोत्सव की बैठक की ब्लाक प्रमुख श्रीमती सीता पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
बैठक में क्षेत्र के तमाम आम क्षेत्र मे बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि व व्यापार मंडल और आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
जिसमें बारी बारी से सफल आयोजन पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए, 11 से 13 नवम्बर तक
जौनपुर महोत्सव के सफल आयोजन पर
आम सहमती बनी ।
ब्लॉक प्रमुख सीता पवार ने कहा कि जौनपुर महोत्सव क्षेत्र के विकास एवं समृद्धि के लिए बहुत ही आवश्यक है । और जौनपुर के सर्वांगिण विकास पूर्व जौनपुर महोत्सव साबित होगा ।
बैठक में दायित्वधारी गीता रावत ने कहा कि जौनपुर महोत्सव में सर्वदलीय सभी लोगों को एक लेकर कार्य करना होगा और इस महोत्सव को सफल बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शिरकत करेंगे।
बैठक में जौनपुर महोत्सव के अध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह राणा,विकास संघर्ष समिति के संयोजक रतन मणी भट्ट,मुलाम सिंह रावत,
महावीर सिंह सजवाण,रामप्रकाश चमोली,खेमराज भट्ट, जयपाल कैरवाण, अखवीर पंवार, जय प्रकाश नौटियाल, निहाल सिंह, हरामीणी गौड, पृथ्वी सिंह रावत, सोवत सिंह, अजय पाल, रावत, दीपक सजवाण, गुडमोहन, रविंद्र रावत, विरेंद्र चंदेल, विनोद राणा आदि उपास्थित थे।



