खबर सागर
सेवानिवृत्त कर्मचारी की बैठक कई मुददों पर हुई चर्चा
अपनी लंबित मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन नैनबाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य तौर पर गोल्डन कार्ड जैसी
स्वास्थ्य सुविधा मुद्दा चर्चा में रहा ।
गुरुवार को सांस्कृति मंच नैनबाग में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सरदार सिंह हनुमंती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई ।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन शासन-
प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है।
सोवत सिंह कैन्तुरा ने कहा कि पुरानी पेंशन में बढ़ोतरी और समय पर भुगतान न होने पर रोष व्यक्त करते हुए
गोल्डन कार्ड से इलाज में परेशानी हो रही है।और कैशलेस सुविधा को सरल बनाने की मांग उठी।
सीताराम पंवार ने लंबित महंगाई भत्ते और एरियर के शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई।
बैठक में वर्क चार्ज सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विस्तार पर भी चर्चा को, और 70,80 व 90 पूर्ण होने पर पेशन में बढ़ोत्तरी की पूर जोर मांग की है।
बैठक में संगठन ने नए सदस्यों को भी जोड़ा और भविष्य में हर माह बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।
जिस पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
बैठक में संरक्षक सीताराम सिंह पंवार, सोवत सिंह कैन्तुरा,युद्धवीर सिंह रावत, अध्यक्ष सरदार सिंह हनुमंती, श्याम लाल अग्रवाल, गुलाब सिंह,उपेन्द्र सिंह रावत,बचन सिंह, शूरवीर सिंह, उम्मेद सिंह असवाल बिरेन्द्र गौड, आन्दन सिंह कंडारी,पूर्ण सिंह, तपेंद्र सिंह, हुकम सिंह रमोला, सूरत सिंह चौहान, भगतवार लाल,लीला देवी आदि उपस्थित रहे।



