उत्तराखंडराजनीतिशिक्षासामाजिक

बीआर मॉडर्न स्कूल से संबद्ध बिना मान्यता पर कार्यवाही से अभिभावकों में आक्रोश

खबर सागर

बीआर मॉडर्न स्कूल से संबद्ध बिना मान्यता पर कार्यवाही से अभिभावकों में आक्रोश

बीआर मॉडर्न स्कूल से संबद्ध बिना मान्यता संचालित मुकेश सरला चिल्ड्रन एकेडमी पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अभिभावकों में आक्रोश है।

बड़ी संख्या में अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पहुंचकर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट से करीब एक घंटे तक वार्ता की। इस दौरान अभिभावकों और अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय कई वर्षों से संचालित हो रहा था, लेकिन विभाग ने पहले कभी कार्रवाई नहीं की। अब परीक्षाएं महज एक सप्ताह बाद होने वाली हैं, ऐसे में एकेडमी बंद होने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता अभिभावकों ने जताई।

उन्होंने कार्रवाई को ऊपरी दबाव और षड्यंत्र से प्रेरित बताते हुए इस सत्र तक विद्यालय को यथावत संचालित करने की मांग की।
अभिभावकों का कहना है कि एजेंसी चौक स्थित एकेडमी से मुख्य विद्यालय करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे है। संकरा रास्ता, बंदरों और पालतू सुअरों का खतरा होने के कारण छोटे बच्चों को मुख्य विद्यालय तक लाने-ले जाने में परेशानी होगी।
वहीं, प्रभारी सीईओ अंशुल बिष्ट ने बताया कि बीते गुरुवार को बीआर मॉडर्न स्कूल में आरटीई के तहत बच्चों को दी जाने वाली राशि के भौतिक सत्यापन के दौरान नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं एकेडमी में संचालित मिलीं। जांच में बिना मान्यता संचालन समेत अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं।

विद्यालय प्रबंधन से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कक्षाएं मूल विद्यालय में संचालित की जाती हैं तो कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही आश्वासन दिया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button