
खबर सागर
थापला में कृष्ण जन्माष्टमी पर नाग देवता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
जौनपुर के तहत ग्राम थापला में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्रामीणों द्वारा नव नवनिर्मित नाग देवता मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कि गई । श्रद्वालुओं ने दर्शन कर मन्नते मांगी ।
शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में गांव की ध्याणीयों द्वारा मेल- मिलाप के सफल आयोजन में एक दुसरे से रूब -रूब हुई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार,दायित्वधारी गीता रावत, मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और जिला डिसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला व भाजपा नेता राजेश नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व पर गांव में नाग देवता मंदिर में मूर्ति स्थापना और ध्याणी मिलन समारोह एक ऐतिहासिक क्षण है। इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से गांव की पौराणिक लोक संस्कृति की धरोवर को संरक्षण संवर्धन के साथ आपसी भाईचारा का प्रतिक है।
वही मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व अध्यक्ष मंसूरी नंपा ने कहा जन्माष्टमी पर्व व ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित मंदिर पर बधाई देते हुए यह अपनी लोक संस्कृति और परंपरा का केंद्र है।
इस दौरान ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप में जौनपुर की लोक संस्कृति पर आधारित देव पालगी के साथ तांदी व रासों गीतों की सुन्दर प्रस्तुती से जमकर नृत्य किया ।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह रावत, ग्राम प्रधान संजय पडियार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पृथ्वी रावत, विनोद राणा, सुरेंद्र रावत, सुनील सजवाण आदि उपास्थित थे ।



