
खबर सागर
रांइका नैनबाग से मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति में 5 छात्र-छात्राओं का चयन
छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज नैनबाग से मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति हेतु 5 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। जिस पर अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है।
सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज नैनबाग से मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यालय के लिए
गौरव का विषय है ।
जिसमें चयनित छात्र-छात्राओं में कु. पीहू ,पारस, देवांश व ऋतिक कक्षा 06 एवं
ऋषभ बंटवान कक्षा 09 का चयन हुआ है।
जिस विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. चन्द्रशेखर नौटियाल सहित समस्त स्टाफ ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना कि है।



