खबर सागर
ग्राम खैराड़ में कृष्ण जन्माष्टमी व दुबडी पर्व पर देव पालगी किया स्नान
कृष्ण जन्माष्टमी व जौनपुर का पौराणिक दुबडी त्यौहार पर ग्राम खैराड़ में नागदेवता की पालगी दर्शन बाहर निकली । और हर्ष उल्लास के साथ यमुना स्नान कराया गया ।
शुक्रवार को नैनबाग के तहत ग्राम खैराड़ में प्रातः नागदेवता की पालगी की पूजा अर्चना के साथ मंदिर से बाहर निकली ।
पालगी को ढोल नागडे व हर्ष उल्लास के साथ यमुना नदी में स्नान के वाद वापस गांव में पंहुची ।
जहां भारी संख्या में दूर दराज क्षेत्र से पंहुचे श्रद्धालुओ ने दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की । और ग्रामीणों द्वारा बारी- बारी से देव पालगी को नचाने के साथ तांदी, रासों गीतो की प्रस्तुती से लोक संस्कृति के रंग में जमकर नृत्य किया ।
वही रात्री को जौनपुर का पौराणिक दुबड़ी त्यौहार कार्यक्रम आयोजित कि जायेगी, जिसकी तैयारीयां ग्रामीणों द्वारा जोर शोर से कि जा रही है।
इस मौके पर शिव प्रसाद, गुरु प्रसाद कवि,सुन्दर लाल कवि,प्रधान प्रदीप कवि राकेश कवि, गुलशन कवि, सोमवारी लाल नौटियाल, सुरेन्द्र दत, रमेश प्रसाद, धीरज कवि बिरेश कवि आदि उपस्थित थे ।



