उत्तराखंडराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पौष्टमाडम न होने पर धरना

खबर सागर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पौष्टमाडम न होने पर धरना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ की बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनता ने घेराव कर ओपीडी समेत सभी सेवाएं बंद करा दी। सीएमओं के आने के बाद धरना समाप्त किया ।

गत बुधवार थत्यूड़ व्यापारी प्रेमलाल चमोली थत्यूड़ से अपने गांव ग्राम पापरा गया कि अचानक गिर जाने से सिर पर चोट आई । जिससे रात्री में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार सुबह को ग्रामीणो ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रभारी डॉक्टर मनीषा भारती से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि यहां पर पोस्टमार्टम नहीं हो सकता,और एक शव के पीएम के लिए टीम नही आयेगी । जिस पर ग्रामीणों आग बबूला होने पर अस्पताल परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए ।
और जब तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नहीं आते हैं तब तक अस्पताल की सभी सेवाएं बंद व धरना जारी रहेगा।

दोपहर बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रकाश के पहुंचने पर ग्रामीणो के बातचीत कर स्थानीय लोगों ने प्रभारी का तत्काल प्रभाव से अंतरण की मांग करते रहे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम उप जिला या जिला चिकित्सालय में ही होते हैं और प्रभारी डॉक्टर मनीषा भारती का उन्होंने तत्काल प्रभाव से थत्यूड़ से स्थानांतरण करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्यो भेज दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर शांत हुए ।

इस अवसर पर
धरना प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता
युवा नेता गौरव तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल,महामंत्री अकबीर पंवार, दीपक सजवाण,रघुवीर नौटियाल, सुनील भट्ट, राकेश सजवाण, रामप्रकाश भट्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य,अनीश कुमार,खेमराज भट्ट, आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button